फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अस्पताल के बाहर से बच्ची के गायब होने का मामला निकला गलतफहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अवंतीबाई नगर स्थित एक अस्पताल में दवा लेने आई नौ वर्षीय बच्ची के अपहरण की अफवाह ने बृहस्पतिवार रात पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी का माहाैल बना दिया। हालांकि, पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह पूरी सूचना महज एक गलतफहमी साबित हुई।
विज्ञापन

गांव गणेशपुर निवासी आरती अपनी नौ वर्षीय पुत्री प्राची को लेकर शाम करीब 5:30 बजे डॉ. जसवीर की दुकान पर दवा दिलाने गई थीं। महिला के अनुसार, डॉक्टर द्वारा बच्ची को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद वह घबराकर क्लिनिक से बाहर आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसकी बच्ची को जबरन बाइक पर बैठाकर मोहनपुर रोड की ओर ले गए और पीछा करने पर उसे गणेशपुर बंबे के पास छोड़कर भाग गए।
सूचना मिलते ही सहावर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि इंजेक्शन के दर्द से घबराई बच्ची रोते हुए क्लिनिक से बाहर आ गई थी, जबकि उसकी मां अंदर औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने बच्ची को अकेला और रोता हुआ देख केवल मदद की नीयत से उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया था। जैसे ही बच्ची ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में ही है, युवकों ने उसे महज 300 मीटर की दूरी पर गणेशपुर बंबे के पास सुरक्षित उतार दिया। पुलिस जांच में अपहरण की किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें