फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति की पिटाई पर भाई ने भेजी बहन के घर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव इनायती में शनिवार रात एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर महिला की मां उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गांव इनायती निवासी विकास का शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी पूजा से किसी बात पर विवाद हो गया। जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास ने उनकी बहन पूजा को मारकर फंदे पर लटका दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला व आसपास के लोगों से पूछताछ की। विकास के चाचा नरेश ने घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि महिला को उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा था। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें