फोटो39पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बार्षिकाेत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे।स्
कासगंज। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान मेला, गणित मेला और कॅरिअर मेला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका ने मां समारोह का शुभारंभ किया। महान गणितज्ञ रामानुज के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री छात्राओं को दिखाई गई। विज्ञान मेले में छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग और मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि गणित मेले में गणितीय पजल्स और खेल के माध्यम से ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन कियागया। कॅरिअर मेले में छात्राओं को भविष्य के कॅरिअर विकल्पों और विभिन्न पेशों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति से उत्साह का संचार किया। इस दौरान सुनीता यादव, अनुषा सिन्हा, योगेश, दीपमाला, रामचंद्र वर्मा, अर्चना सक्सेना, विभा राजपूत, दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद