कासगंज। बीएड तृतीय सेमेस्टर में 3 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 483 परीक्षार्थी में से 469 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मार्गदर्शन व परामर्श विषय से संबंधित प्रश्नपत्र अच्छा रहा। इससे परीक्षार्थी खुश नजर आए।
श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में पंजीकृत 96 परीक्षार्थियों में से 93 परीक्षा में शामिल हुए। केए महाविद्यालय में पंजीकृत 63 परीक्षार्थी में से 61 परीक्षा में शामिल हुए। गंजडुंडवारा कॉलेज में पंजीकृत 324 परीक्षार्थी में से 315 ने परीक्षा दी।