फोटो 16 - बलवीर नगला भूतल। स्रोत : संवाद
सोरोंजी। सागरपुर में सीसी सड़क निर्माण के महीनों बीत जाने के बाद भी नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी निचली सड़क वाले नगला भूतल में भर जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कई बार नाली और पुलिया बनवाकर जल निकासी के उचित प्रबंध की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
प्रशासन की बेरुखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद ही मिट्टी का बांध बनाकर नगला भूतल में आने वाले पानी को रोक दिया है। इसके परिणामस्वरुप अब सागरपुर में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीण प्रेमनारायण, बलवीर, कुलदीप और केशव प्रसाद आदि ने समस्या के स्थायी निदान की मांग की है।
नाली और पुलिया का निर्माण नहीं किया
- नगला भूतल में मेरे घर के सामने हर समयजल भराव बना रहता है। सागरपुर में सड़क निर्माण के दौरान न नाली न पुलिया निर्माण किया गया जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। - प्रेम नारायण शर्मा
- नगला भूतल में जल भराव की समस्या स्थायी हो गई है। विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कतें आती हैं। प्रशासन शीघ्र इस समस्या का समाधान कराए। - बलवीर
फोटो 16 - बलवीर नगला भूतल। स्रोत : संवाद
फोटो 16 - बलवीर नगला भूतल। स्रोत : संवाद