पटियाली। पत्नी से गृह कलेश के बाद शनिवार को कादरगंज गंगा पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव मंगलवार देर शाम बरामद हो गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बझेड़ा गांव के पास गंगा किनारे शव उतराता मिला।
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी रतिराम ने शनिवार शाम पारिवारिक विवाद में गंगा में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद