फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : टोल फ्री नंबर पर मिलेगा समाधान

Wed, 28 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 09 कासगंज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का फोटो। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र को किसी प्रकार की असुविधा, समस्या या शिकायत होती है, तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है।जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 1800-180-5310 और 1800-180-5312 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर छात्र परीक्षा केंद्र, प्रश्नपत्र वितरण, अनुचित साधनों से जुड़ी शिकायत या अन्य किसी भी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान कराया जाएगा। हेल्पलाइन सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगी, जहां विषय विशेषज्ञ परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान प्रदान करेंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराना परिषद की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हेल्पलाइन व्यवस्था को सक्रिय किया गया है ताकि छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परीक्षार्थी या उनके अभिभावक परीक्षा समय में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को सीधे बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखें तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें