फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मटर मंडी में कीचड़ से व्यापारी परेशान

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 34 मोंहनपुरा मटर मंडी में बारिश के बाद बनी कीचड़। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। बारिश से मटर मंडी मोहनपुरा में हालात बिगड़ गए। जलभराव और कीचड़ के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। फिसलन भरी मिट्टी की वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही किसान और व्यापारी फिसलकर चोटिल हो गए।मंगलवार को रुक-रुक कर हुई लगातार बारिश से मंडी और सड़क के दोनों तरफ जलभराव हो गया। बारिश से मटर फली को बचाने के लिए किसान वाहनों पर पॉलीथिन लपेटकर मंडी में बेचने पहुंचे। बारिश से खुद को बचाने के लिए उन्होंने इधर-उधर सहारा लेते देखे गए। मंडी स्थल पर कोई आश्रय न होने के कारण किसानों और व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी काफी संख्या में मटर लदे वाहनों के पहुंचने से जाम के हालात बन गए। कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीर और स्थानीय लोग काफी परेशान रहे। एक बार फिर सभी व्यापारियों ने मोहनपुरा में स्थाई मंडी निर्माण की मांग उठाई है। व्यापारी अमजद अली ने बताया कि फिसलन और दलदल के कारण करीब डेढ़ घंटे में मटर लदा ट्रक सड़क पर चढ़ सका। दलदल के कारण न तो किसानों को मटर रखने की जगह मिल रही है और न व्यापारियों को मटर तौलने की जगह। ऐसे में जहां जगह मिली वहीं व्यापार शुरू कर दिया गया। व्यापारी रेवाशंकर, अमजद अली, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक सक्सेना ने स्थायी मटर मंडी के निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें