कासगंज। ढोलना क्षेत्र में नगला पट्टी के समीप रविवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों व आस-पास की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ढोलना के गांव नगला गुमानी निवासी ललित (29) पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार शाम 6:45 बजे वह बाइक पर सवार होकर कासगंज से अपने गांव जा रहा थे। जैसे ही वह नगला पट्टी के समीप मंदिर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने उसे उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद