फोटो 31 सहावर तहसील में एसडीएम एसएन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते भाकियु टिकैत के पदाधिकारी। स्र
सहावर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पहली मांग अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को निरस्त करने की उठाई गई। कहा कि इस प्रकार के समझौते किसानों के हितों के विपरीत हैं। इसके साथ बैनामा दाखिल-खारिज, भूमि पैमाइश और चकरोड आदि समस्या समाधान करने की मांग की। बैठक में तहसील अध्यक्ष बासिब खान, कदिरुल्ला, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।