फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 20 पटियाली में भाकियु टिकैट के पदा​धिकारी एसडीएम न्यायिक आतिश कुमार को ज्ञापन सौंपते। स्रो - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
पटियाली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सदस्यों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी न्यायिक आतीस कुमार सिंह को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन


गंगा क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने, ग्राम पंचायत अजीजपुर के मजरा नगला लोधी निवासी भूमिराज पुत्र नत्थू सिंह के घर में लगी आग का मुआवजा दिलवाने, ग्राम पंचायत ककराला निवासी नरेश चंद्र पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता को खेत पर कब्जा दिलाने, तहसील में किसानों की फोती और दाखिल-खारिज के लिए सुविधा शुल्क मांगने और खतौनी में अंश व नाम गलत दर्ज करने की शिकायत की गई। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई। इस दौरान सत्यभान सिंह, प्रेमपाल सिंह, मोहम्मद अफजल मंसूरी, सत्यपाल सिंह, इंद्रपाल, राजेश कुमार, पारस कुमार, अनुराग सहित यूनियन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें