फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर में घुसकर लूट और हमले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट और जानलेवा हमले के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी अभिषेक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और पुलिस द्वारा मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी के पुख्ता तथ्यों को आधार बनाते हुए यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामले में आरोपी अभिषेक ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी। आरोपी के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल एक छात्र है और पुलिस ने उसे एक फर्जी मुठभेड़ में झूठा फंसाया है। इसके विरोध में जिला शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि आरोपी दिनदहाड़े हथियार लेकर घर में घुसा था। परिवार पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट का प्रयास किया, जो कि एक बेहद गंभीर अपराध है।
मामले के सभी दस्तावेज और पीड़िता द्वारा अस्पताल में आरोपी की पहचान किए जाने की पुष्टि के बाद, सत्र न्यायाधीश रामेश्वर ने माना कि आरोपी को जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता है। इसके साथ ही कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर स्थित जिलानी गेस्ट हाउस के पास असम राइफल के फौजी राघवेंद्र सिंह यादव का मकान है। 3 जुलाई 2026 की शाम को तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर घुस गए।
घर में घुसते ही उन्होंने फौजी के बेटे राहुल यादव पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल की नाक पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर राहुल की पत्नी टिंकी यादव और उनके बेटे आर्यन को बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी व गहनों की मांग करने लगे।

बहू ने बचाई थी परिवार की जान
इस स्थिति में भी फौजी की बहू टिंकी यादव ने हिम्मत नहीं हारी। वह निडर होकर बदमाशों से भिड़ गई। उन्होंने बदमाशों को धक्का देकर अपने पति और बच्चे को छुड़ाया और किसी तरह तीनों घर से बाहर निकल आए। बाहर आते ही उन्होंने समझदारी दिखाते हुए तुरंत मकान की कुंडी बाहर से बंद कर दी और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पटियाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख शौर्य प्रताप नाम का बदमाश छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। वहीं, अन्य दो बदमाश अभिषेक निवासी गांव नरथर और विकास निवासी रेलवे कॉलोनी, गंजडुंडवारा घर के अंदर ही छिप गए। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के बाद मौके से ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें