फोटो18कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी व अन्य। स्रोत:सूचना विभाग
- फोटो : ठेकेदार पुरवा गांव में मृतक श्रीचंद्र के बिलखते परिजन व जमा भीड़।
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सेफर इंटरनेट-डे के मौके पर कार्यशाला मंगलवार को हुई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सागर गौड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि जहां एआई शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीप-फेक और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है। सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। कार्यशाला में विभिन्न विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे।