फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम कानून सब ताक पर: यात्रियों की जान को जोखिम में डाल फर्राटा भर रहे ऑटो चालक, आए दिन बनते हादसों का सबब

Mon, 29 May 2023 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर ऑटो चालक फर्राटा भर रहे हैं। यह आए दिन हादसों का सबब बनते हैं। 
विज्ञापन
नियम कानून सब ताक पर: यात्रियों की जान को जोखिम में डाल फर्राटा भर रहे ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में नगर से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो व टेंपो का सहारा लेते हैं। यहां ऑटो चालक पैसों के लिए यात्रियों की जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ऑटो चालक सड़कों पर बेखौफ फरार्टा भर रहे हैं। 

विज्ञापन


नगर के सोरोंजी गेट अमांपुर रोड, नदरई गेट पर रेलवे पुल के समीप से ऑटो व टेंपो चालक यात्रियों को भरकर उनके गतंव्य तक ले जाते हैं। ऑटो में चार सवारियों को बैठाने की क्षमता होती है। लेकिन ऑटो चालक इनमें पीछे सीट लगाकर और आगे दो सीट और लगाकर आठ से दस यात्रियों को भर लेते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं

बड़े हादसों का बनते हैं सबब

आगे अपने अतिरिक्त दो से तीन सवारियों को बैठा लेते हैं। फिर चाहे उन्हें स्वयं के बैठने और ऑटो चलाने के लिए जगह न मिले। इससे चालक का ऑटो पर नियंत्रण भी अच्छे से नहीं रहता। कई बार तो इसके बाद भी ऑटो व टेंपो चालक पीछे यात्रियों को खड़ा लेते हैं। जो कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकता है।

केस- 1

सर्कुलर रोड पर ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री सवार होकर जाते दिखे। अंदर ही नहीं ऑटो के बाहर भी पायदान पर लटकर यात्री यात्रा कर रहे थे। न तो ऑटो चालक को हादसे का भय था और न ही यात्रियों को अपनी जान की परवाह दिखी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

केस- 2 

सोरों रोड पर ही एक ऑटो में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जिसमें अंदर बैठे यात्रियों के पैर पीछे से ऑटो के बाहर थे। कुछ जगह बची थी उसमें दो यात्री लटकर कर यात्रा कर रहे थे। क्षमता से अधिक यात्रियों के कारण कभी हादसा हो सकता हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं हैं।

यातायात प्रभारी लक्ष्मन सिंह ने कहा कि प्रतिदिन डग्गामार वाहन और ऑटो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो भी ऑटो चालक ओवरलोड सवारियों को लेकर जाता मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें