फोटो 43 - कलक्ट्रेट पर नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों से स्वगणना कराते एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद
कासगंज। जिला मुख्यालय पर जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों से स्वगणना कराई गई। स्वयंसेवकों को अपने आस पास के इलाकों में लोगों को प्रेरित कर स्वगणना कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद, सीएफओ आरके तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान स्वगणना स्वयंसेवकों से कराई और स्वयंसेवको को अधिक से अधिक लोगों से स्वगणना कराने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। एडीएम ने बताया कि 21 मई तक स्वगणना का कार्य चलेगा। इसके पश्चात 22 मई से मकान गणना का काम शुरू हो जाएगा।