कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भुट्टा तुड़वाने का लालच देकर बच्ची को मक्का के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजीव सोलंकी के पैर में गोली लगी है।
आरोपी संजीव दो साल पहले भी सहावर क्षेत्र में एक मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में जेल गया था। फिलहाल जमानत पर रिहा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह मासूम बच्ची को खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर बच्ची के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।