टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बस चालक सुमेश (40) निवासी इज्जतनगर जिला बरेली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में पुष्पा देवी और राजेंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी कासगंज, ट्रक चालक धर्मेंद्र निवासी मानपुर कोतवाली देहात, सर्वेश निवासी बदायूं, अजय गुप्ता निवासी आगरा, सुरेश चंद शर्मा निवासी शृंगार नगर कोतवाली नगर, पंकज शर्मा निवासी फरीदपुर बरेली, मिथिलेश निवासी आगरा, पवन निवासी कासगंज, नीरज निवासी चौकी गेट फिरोज़ाबाद, सचिन पटेल निवासी भरतौल बरेली और सुधीर गुप्ता निवासी बदायूं घायल हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें-
UP: 'आई लव मोहम्मद के नाम पर साजिशन उपद्रव...', पर्यटन मंत्री बोले- माहाैल खराब करने की कोशिश