फोटो28सदर कोतवाली पुलिस की हिरासत में जुआ में हारजीत की बाजी लगाने के आरोपी।स्रोत:पुलिस मीड
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों से हार जीत की बाजी लगाते पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े लोगों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
सदर कोतवाली पुलिस को बुधवार देर शाम मोहनपुरा और सहावर गेट क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मोहनपुरा से रवि कुमार, सतेंद्र कुमार निवासीगण गांव डंडेसरी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस व संजय, बंटू निवासीगण भटीकरा थाना सिकन्द्रराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। वहीं सहावर गेट क्षेत्र से जीतू उर्फ जितेन्द्र कुमार निवासी चतुरिया हनौथा, राजीव कुमार निवासी गांव हनौता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10,810 रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं सिढ़पुरा पुलिस ने बुधवार देर शाम गांव खरगातीपुर के रास्ते के पास से जुआ खेलते अनमोल निवासी मोहल्ला सुभाषनगर उत्तर, गोविंद निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर और अभिषेक गुप्ता निवासी मोहल्ला सुदामानगर सिढ़पुरा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1480 रुपये और ताश पत्ते बरामद किए हैं। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।