बच्चे को लगानी पड़ी 45 यूनिट एंटी स्नेक वैक्सीन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप अगर डस ले तो तुरंत सरकारी अस्पताल इलाज के लिए जाना चाहिए। वहां एंटी स्नेक वेनम (सांप काटने की वैक्सीन) लगने से इंसान की जान बच जाती है। यह बात आमतौर पर सभी को पता है। सामान्य केस में अमूमन एक या दो वैक्सीन लगाने से इंसान की जान बच जाती है। लेकिन बीते दिनों एक बालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल में एक-दो नहीं बल्कि पूरी 45 यूनिट एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाई गई, तब जाकर उसकी जान बच सकी। अब बालक की हालत खतरे से बाहर है।
गांव बस्तौली सुन्नगढ़़ी निवासी आकाश (10) पुत्र कल्याण सिंह को 25 सितंबर को घर पर खेलते समय सांप ने डस लिया। बेहोशी की हालत में परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए। डॉ. अंकित यादव ने बालक का उपचार किया। 20 वैक्सीन लगाने के बाद हालत में सुधार आने के बाद परिजन उसे घर ले गए। घर ले जाने के बाद बालक की हालत फिर बिगड़ गई।