फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अलाव के सहारे रात में फसलों की रखवाली कर रहे किसान

विज्ञापन
फोटो21पटियाली के गांव नगला जय​किशन में रात में अलाव के सहारे फसलों की रखवाली करते किसान।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला जयकिशन और सनौड़ी सहित अन्य गांवों में निराश्रित गोवंश रात में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इससे किसानों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच रात में उन्हें खेत पर अलाव के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं खेत पर झोपड़ी डालकर किसान पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


रबी के सीजन में खेतों में मटर, गेहूं, सरसों की फसल तैयार हो रही है। पटियाली के गांव नगला जय किशन, सनौड़ी में सहित अन्य गांवों में निराश्रित गोवंश व जंगली जानवरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलें खा जाते हैं। किसानों ने फसल के बचाव के लिए खेत के चारों ओर तारों की बाड़ भी लगा रखी है, लेकिन ये इंतजाम नाकाफी हैं। नगला जय किशन निवासी किसान उर्वेश कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड में फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। पहरे के बाद भी मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा जाते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गोशाला होने के बाद भी निराश्रित गोवंश इसी तरह छुट्टा घूम रहे हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी इस समस्या का समाधान नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें