फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में अब तक लगाए गए 1,18,000 स्मार्ट मीटर

Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृड़ बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। अब तक 1,18,000 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विद्युत विभाग की ओर से यह कार्य संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है। योजना के तहत जिले के कुल 1,88,011 विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। प्रत्येक उपभोक्ता के घर स्मार्ट लगाने लगाने का कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जनपद की आबादी 17 लाख से अधिक है। लोगों को विद्युत आपूर्ति दिए जाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 25 विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1,88,011 विद्युत उपभोक्ता हैं। विद्युत निगम के निर्देश पर इन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य एक मार्च 2024 में शुरू किया गया था। अब तक 1,18,426 लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। मार्च 2026 तक सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य विद्युत निगम को मिला है। अभी भी करीब 70 हजार घरों में अभी स्मार्ट मीटर लगाया जाना शेष है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को अपनी वास्तविक बिजली खपत की जानकारी मिल सकेगी। इससे अनुमानित बिल, अधिक बिल आने और रीडिंग संबंधी शिकायतों में कमी आएगी। साथ ही बिजली चोरी पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा। अधीक्षण अभियंता एन के प्रसाद ने बताया कि जिले में 1,18,426 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शहरी क्षेत्र में अधिकांश उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। मार्च 2026 तक सभी उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को पूरा करने के लिए संस्था को लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें