फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में हाजिर हुए कंवल भारती, मांगा वक्त

Thu, 26 Sep 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साहित्यकार कंवल भारती की जमानत निरस्त कराने के मामले में भारती खुद कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए एक बार फिर वक्त मांगा। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में साहित्यकार कंवल भारती ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने उनके खिलाफ मुकदमा कायम कराया था।

पुलिस ने भारती को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। रिहा होने के बाद अभियोजन की ओर से कंवल भारती की जमानत खारिज कराने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था।
विज्ञापन


इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। कंवल भारती बुधवार को कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया और उसके लिए और वक्त की मांग की। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें