फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला मजिस्ट्रेट जेपी त्रिवेदी ने कहा कि दीपावली पर सभी अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर न जाएं। 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में अवश्य बैठें तथा अलग रजिस्टर में शिकायतों को दर्ज कराएं। कहीं आतिशबाजी से कोई दुर्घटना न होने पाए। जनपद में दिवाली पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। क्षेत्र में सफ ाई, शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। सराफ ा की दुकानें रात्रि 10 बजे तक अवश्य बंद हो जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि त्योहार पर सफ ाई, विद्युत, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी दशा में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। आतिशबाजी की बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए। फ ायर ब्रिगेड कर्मी दीपावली के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूर्ण मुस्तैद रहें। लोहिया ग्रामों के सभी नोडल अधिकारी शीघ्र अपनी निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आंगनबाड़ी केंद्र भवन जो जर्जर दशा में हैं वह नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर लें। विद्यालयों में व क्षेत्र में कहीं भी गंदगी न मिले। गांवों में सफ ाई कर्मी अवश्य पहुंचें। सभी विद्यालयों में शौचालय होना अनिवार्य है। जहां शौचालय नहीं हैं, उनकी तुरंत रिपोर्ट दें। कार्यालयों में सफ ाई रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें