फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से चुराया ट्रक कासगंज में खड़ा मिला

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा से चुराया आलुओं से भरा ट्रक कासगंज में लावारिस हाल खड़ा मिला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आगरा पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को नदरई के निकट एटा रोड पर लावारिस ट्रक खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। ट्रक में आलू की 430 बोरी लदी हुई थीं। जानकारी करने पर ट्रक आगरा से चोरी होने की सूचना मिली।
पुलिस ने आगरा संपर्क साधा। बताया गया कि चोरों ने फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से यह ट्रक 12 अक्तूबर की रात को चोरी किया था। इसकी प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी। ट्रक हैदराबाद भेजने के लिए आलू का लदान किया गया था। एसएसआई ने बताया कि आगरा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक आगरा पुलिस नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें