कासगंज। लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की बैठक नदरई गेट श्री जी ज्वैलर्स पर आयोजित की गई। बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
प्रतियोगिता संयोजक दविंदर चंडौक ने परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र राहुल कुमार ने पहला, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रतीक माहेश्वरी ने दूसरा , जेपी पब्लिक स्कूल के अमित कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए द्रोपदी देवी बालिका विद्यालय की मानसी पाठक, संट जोसेफ स्कूल के अर्चित विजय, डागा विद्यालय के मुनीफ अहमद को चयनित किया गया। संयोजक मनोज सिंघल ने बताया कि विजेताओं को 13 अक्तूबर को कम्यूनिटी हॉल में आयोजित दीक्षा समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों से समारोह में सहभागिता की अपील की। इस दौरान सतीश गुप्ता, रवीकांत सक्सेना, डॉ. एके मैनी, प्रभात शर्मा, अनिल सराफ, विनीत अग्रवाल, मुकुल मान सिंह, सोहन सिंह सोनी, मुकेश बंसल, अलख रंजन राहा, विनोद सक्सेना मौजूद रहे।