कासगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराधों पर प्रदेश सरकार पर प्रहार किए।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है। सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ आवश्यक था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधों का बोल बाला है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अशोक कुमार, ज्ञान सिंह, राजवीर भल्ला, नेत्रपाल सिंह, अमित राजपूत, सर्वेश दुबे, जितेंद्र कश्यप, पालिका अध्यक्ष रुप किशोर कुशवाहा, सीनू भंडारी, राजवीर, सौदान सिंह, विद्याराम, सुरेंद्र राना, जय दयाल आदि मौजूद थे।