कासगंज। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय क ी संचालिका सरोज ने कहा कि तनावमुक्त रहकर ही कोई भी व्यक्ति जीवन में सफ लता को पा सकता है। एक बस चालक के हाथ में कई यात्रियों का जीवन होता है, इसलिए बस चालक का तनाम मुक्त रहना अति आवश्यक है। यदि मनुष्य स्वयं को आत्मा समझकर कार्य करे तो आत्म नियंत्रण आता है। इससे ही अनेक गुणों का विकास होता है।
ब्रह्मकुमारी सरोज कासगंज डिपो में आयोजित बस चालकों के तनाव मुक्ति जागरूकता शिविर में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाहन चालक को अपनी मंजिल का पता होता है। उसी प्रकार इस जीवन रूपी वाहन की मंजिल का भी हमें पता होना चाहिए। हम वास्तव में आत्मा है और हमारा निज घर परमधाम है। ब्रह्मकुमारी रीना ने सभी रोडवेज कर्मियों से नशे से दूर रहने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक बीआर निराला, भंवर सिंह चौहान, रामखिलाड़ी, संजीव कुमार, विनोद कुमार, सुरेश चंद्र, रामवीर सिंह, ओमकार सिंह, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, भूरी सिंह, मुबीन खां, गोपाल सिंह, निसारुद्दीन, श्यामवीर सिंह, शिवनारायण शर्मा, लायक सिंह मौजूद रहे।