फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के सुमंत माहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार शास्त्री को दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डा. शास्त्री को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से क्षेत्र में हर्ष है।
विज्ञापन

डा. शास्त्री को शिक्षक को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों दिया गया। डा. शास्त्री की जहां राष्ट्रपति से मुलाकात हुईं, वहीं वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी मिले। सम्मान पाने से डा. शास्त्री बेहद गदगद हैं। डा. शास्त्री पिछले 34 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। 1980 में शिक्षा पूर्ण करने के बाद भोगांव के मदर इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता के रुप में नियुक्त हुए। उन्होंने शिक्षा का समर्पित भाव से प्रचार-प्रसार किया। 2008 में वे आयोग द्वारा सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद के लिए चयनित किए गए।
डा. शास्त्री कहते हैं शिक्षक ही समाज के निर्माण की पहली कड़ी के रूप में आता है। निष्ठा, ईमानदारी के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटता है, तो सफल होता है। राष्ट्रपति पुरस्कार पाने पर उन्होंने कहा कि यह सब प्रभु और उनके माता-पिता के आशीर्वाद से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें