फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक उपेक्षा के चलते वृद्ध दंपति ने की आत्महत्या

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला देशी निवासी वृद्ध दंपति ने पारिवारिक उपेक्षा एवं गृहक्लेश के चलते कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम बीनपुर तिराहे के पास खेत में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को वृद्ध दंपति के शव दिखाई दिए। सूचना जैसे ही गांव में पहुंची बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पास के ही गांव के होने के चलते लोगों ने उनकी शिनाख्त कर ली। शव रोशनलाल (90) व उनकी पत्नी कटोरीदेवी (85) के थे। बताया गया कि वह पहले छोटे पुत्र के पास रहीं थीं। कुछ समय से अपने बड़े पुत्र के पास आ गई थीं। घर में वह अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे, वहीं गृहक्लेश भी रहता था। इससे वे काफी परेशान थे। पति-पत्नी घर से नाराज होकर सोमवार को निकल आए थे। घर से दूर निकल आने के बाद बीनपुर तिराहे पर लोगों ने उन्हें रोते हुए देखा। वे सहावर जाने की बात कह रहे थे। वृद्ध दंपति को रोते देख उनके पास पहुंच ढांढस बंधाया और उनके रोने की वजह पहुंची। दंपति को इसका अफसोस था कि बच्चों ने बुढ़ापे में उनका साथ छोड़ दिया। वृद्ध दंपति बीनपुर तिराहे के समीप ही रात तक डटे रहे। उसके बाद पास के ही खेत में जाकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुत्र व पुत्रवधुओं की उपेक्षा का मामला सामने आ रहा है। वृद्ध दंपति इसी से क्षुब्ध होकर सोमवार को घर से निकल आए थे। उनके शव के पास से कीटनाशक और पानी रखा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें