फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ीं देव प्रतिमाएं, आक्रोश

Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट पर रेलवे लाइन के पास लैला मजनूं पार्क के समीप बने मंदिर पर की मूर्तियों को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बताया गया कि मंदिर लगभग 50 साल पुराना है। मंदिर में भगवान शंकर और माता शेरावाली की मूर्तियां हैं। अराजक तत्वों ने मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह के समय घटना की खबर दीनदयालपुरम कालोनी सहित अन्य आसपास की बस्ती में फैल गई। बड़ी संख्या में कालोनी और रेलवे पुल के समीप के लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए। उनमें आक्रोश था। आक्रोशित लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर जेल भेजा जाए। कालोनी के निवासी सुरेशचंद्र ने मामले की तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें