फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली शूकर के हमले में दो ग्रामीण घायल

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज (ब्यूरो)। ढोलना क्षेत्र में जंगली शूकरों ने खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हादसे में दो ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक गंभीर घायल ग्रामीण को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुद्धसेन (45) पुत्र दीपचंद्र निवासी दादनपुर और लल्लू (35) पुत्र तुलाराम निवासी खैरपुर शुक्रवार को लगभग 11 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक एक जंगली शूकर आ गया और उसने दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने मदद के चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर मौके से जंगली शूकर को खदेड़ा, लेकिन शूकर थोड़ी देर बाद फिर से आया गया। ग्रामीणों ने उसे फिर से गांव से काफी दूर तक खदेड़ दिया। जंगली शूकर के हमले से घायल बुद्धसेन और लल्लू को परिवारीजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बुद्धसेन की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें