फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बसों में पकड़े 10 बिना टिकट

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने रात में डिपो की रोडवेज बसों की चेकिंग की। जिसमें आधा दर्जन बसों में 10 यात्री बिना टिकट पाए गए।
विज्ञापन

रात्रि के दौरान बस के चालक और परिचालकों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए एआरएम ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने अमांपुर, गढ़का, गंजडुंडवारा, सहावर सहित अन्य स्थानों पर डिपो की आधा दर्जन बसों को चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान बसों में सवार 10 यात्री बिना टिकट पाए गए। चालक व परिचालक को इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। उन पर पेनाल्टी भी लगाई गई।
विज्ञापन

एआरएम एके सिंह ने बताया कि इन बसों के चालकों व परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि रात्रि के दौरान गड़बड़ी और यात्रियों को बिना टिकट ले जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। आगे भी यह कार्रवाई की जाएगी, जिससे चालक-परिचालक मिलकर इस तरह की गड़बड़ी को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें