फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा

Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी कार्यालय में तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी या तो गैरहाजिर रहते है या फिर दफ्तर से घर जल्दी चले जाते है। परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें आधा दर्जन कर्मी गैरहाजिर मिले। इन कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सुबह 10.20 बजे विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। एडीओ जितेंद्र, एडीओ अशोक कुमार, एडीओ राम नरेश, सहायक लिपिक महाराज सिंह, कनिष्ठ लिपिक उमेश चंद्र व गणपति सिंह अनुपस्थित मिले। इन कर्मियों का कोई अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं आया था। पीडी ने रजिस्टर में सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। खंड विकास अधिकारी को इन सभी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें