फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने पर मलबे में दबी महिला

Wed, 28 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (ब्यूरो)। ढोलना के गांव नौगंवा में एक दीवार गिर पड़ी। जिसके मलबे के नीचे दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8 बजे विद्या देवी (38) पत्नी चंद्रपाल घेर में पशुओं को पानी पिलाने गई थीं। पानी पिलाते समय वे दीवार के सहारे खड़ी थीं कि अचानक दीवार गिर पड़ी। विद्या देवी दीवार के मलबे के नीचे दब गईं। इसे देखकर आस-पास के लोग उनकी ओर दौड़े। लोगों ने मलबा हटाकर विद्या देवी को बाहर निकाला। जानकारी पर परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। परिवारीजन उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।


बाइक से गिरकर महिला घायल
कासगंज (ब्यूरो)। सोरों के ग्राम सलेमपुर निवासी ओमवीर अपनी पत्नी प्रीती के साथ कासगंज आ रहे थे। किलोनी के नजदीक ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे उनकी पत्नी सड़क पर गिर कर घायल हो गईं। ओमवीर की पत्नी गर्भवती हैं। गंभीर हालत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें