सोरों। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही तीर्थनगरी में भाजपा और मोदी समर्थकों ने आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठानों पर मोमबत्तियां जलाकर खुशी का इजहार किया।
भाजपाइयों ने कटरा बाजार चौराहे पर एकत्रित होकर कटरेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती कर नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम शासनकाल की कामना की और मिष्ठान वितरित किया। महाआरती के बाद बैंडबाजों की धुन पर भाजपाइयों ने नृत्य करते हुए बाजार में जुलूस निकाला और कासगंज गेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संपूर्णानंद भारद्वाज, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रामगोविंद महेरे, दिवाकर सोनी, शिवांशु दुबे, जयकिशन तिवारी, सुमन गुप्ता, योगेश चौधरी, सुशील तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, आशुतोष त्रिवेदी मौजूद रहे। वहीं विकासखंड के ग्राम हिमायूंपुर, लहरा, कारदवाडी, नगरिया, प्रहलादपुर, गंगागढ़ में भी मोदी के शपथग्रहण पर खुशी मनाई गई।