सिंकदरपुर वैश्य। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला करन के निकट मंगलवार सुबह एक गड्ढे में ग्राम बढ़ौला निवासी ईंशात उर्फ राजीव (16) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ईंशात उर्फ राजीव पुत्र मेंहदी हसन 23 मई को अपने घर से रिश्तेदारी में जाने की कहकर गया था, लेकिन वह रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा। परिजनों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नही लगा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को नगला करन के निकट एक खेत में गड्ढे में दबी लाश दिखी तो गांव में सनसनी फैल गई। जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। शव की शिनाख्त ईंशात के रूप में की गई। सूचना पर परिवारीजन और सीओ अयोध्या प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर आ गए। सीओ एपी सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवारीजनों ने समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दी।