फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव की एक किशोरी को तीन युवक उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए। बाद में उसे बंधक बनाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर गांव पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एवं सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन युवक 23 अप्रैल को कार में डालकर अगवा कर ले गए। बाद में उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। एक युवक उसे धमकाता रहा। परिवारीजन किशोरी की तलाश गांव के आस-पास एवं रिश्तेदारियों में करते रहे।
शुक्रवार को किसी तरह से किशोरी उनके चंगुल से छूटकर गांव की ओर आ रही थी। वह गांव के नजदीक जंगल में बदहवास स्थिति में मिली। परिवारीजन उसे लेकर घर पहुंचे। किशोरी अपनी आपबीती बताई। परिवारीजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। घटना की तहरीर पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें