फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्दा मॉडल बनाने वाले होंगे पुरस्कृत

Tue, 31 Dec 2013 05:41 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में विज्ञान को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा मॉडल बनाने वाले 20 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के माध्यम से बाल विज्ञानियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना लागू की गई है। कक्षा नौ व 10 में शिक्षारत छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकेंगे। माध्यमिक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सहभागिता करने वाले बाल विज्ञानियों के अच्छे मॉडल को स्क्रीनिंग समिति चिह्नित कर प्रस्ताव आरएमएसए कार्यालय कासगंज को भेजेगी।
इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 20 अच्छे मॉडल चिह्नित किए जाएंगे। मॉडल बनाने वाले बाल विज्ञानियों को 1000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिला परियोजना अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने कहा कि 10 जनवरी तक प्रस्ताव भेज दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें