फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत के बेहतर भविष्य के लिए मोदी जरूरी’

Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया ने कहा कि भारत के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी दूर होगी और अखंड भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

सिंह जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में बोल रहे थे। यह सभा 21 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाली मोदी की रैली की तैयारियों के संबंध में आयेाजित की गई थी। इसमें कासगंज से 400 वाहनों को रैली में ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के पूर्व महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा कि मोदी की आगरा रैली अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ेगी। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर ने बताया कि जिले से 400 वाहन रैली में जाएंगे।
सभा में प्रदेश मंत्री अनीता जैन, सुनीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू मिश्रा, पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र लोधी, महेंद्र सिंह राना ने विचार रखे।
विज्ञापन

00

कासगंज। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह लोधी ने मुख्य अतिथि राजू भइया एवं अध्यक्षता कर रहे अग्निहोत्री का फूल माला से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जगदीश भदौरिया, रामनरेश चौहान, दिनकर राव चतुर्वेदी, भूदेव राजपूत, नरेश अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, रमेश साहू, रामप्रकाश जैन, डॉ. योगेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, नगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र माहेश्वरी, आशा साहू, ज्ञान सिंह वर्मा, कृष्णा साहू, नीलम राठी, निशा वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें