फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिया 10, रजिस्टर पर चढ़ा दिया 40 किलो’

Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के कृषि बीज गोदाम पर मक्का के बीज के वितरण में घालमेल को लेकर किसानों और कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक हो गई। आरोप है कि पर्ची और रजिस्टर पर किसानों के नाम पर अधिक बीज चढ़ाकर उन्हें कम बीज दिया जा रहा था।
विज्ञापन

इस समय किसान खेतों मे मक्का की बुवाई कर रहा है। इस लिए मक्का के बीज की मारामारी है। किसान ने खेतों को बुवाई के लिए तैयार कर लिया है। इसी के चलते बीज गोदामों पर मक्का का बीज लेने के लिए किसान काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। आरोप है कि बुधवार को जब किसान मक्का का बीज लेने के लिए पहुंचे तो उनके नाम पर 40 किलो बीज चढ़ा दिया गया, लेकिन उन्हें गोदाम से 8 से 10 किलो बीज ही मिला। किसानों ने कर्मचारियों के समक्ष इसको लेकर एतराज जताया। इस पर नोंकझोंक हो गई और कर्मचारी केंद्र पर ताला लगाकर चला गया। किसान भी जो बीज मिला उसे लेकर चले गए। अफजलपुर जरेला निवास किसान नेम सिंह ने बताया कि रजिस्टर पर उनके नाम के आगे 40 किलो बीज चढ़ाया गया है, जबकि उन्हें 10 किलो बीज ही दिया गया है। मोहनपुरा निवासी विकास एवं कातौर निवासी डालचंद्र ने बताया कि रजिस्टर पर पहले से ही किसानों के नाम के आगे 40 किलो बीज चढ़ा लिया है, लेकिन वितरण कम बीज का हो रहा है। कांतौर निवासी किसान उदय सिंह ने भी अधिक बीज चढ़ाकर 10 किलो बीज दिए जाने की बात कही।

प्रत्येक किसान को दो हेक्टेयर तक के लिए अधिकतम 40 किलो तक मक्का का बीज अनुदान पर दिया जा रहा है। बीज खरीदने के लिए किसानों को खेत की जोत वही की फोटो कॉपी प्रधान से अटेस्टेट कराकर लानी होगी। उन्होंने बताया कि अधिक बीज चढ़ाकर कम बीज दिए जाने की शिकायत किसी भी किसान ने उनसे नहीं की है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चरन सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें