फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर के बाद निकली धूप नहीं दिला सकी ठंड से राहत

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के तेवर फिर तल्ख, 4 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

कासगंज। बुधवार को सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। न्यूनतम पारा भी गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दोपहर के बाद धूप निकली, लेकिन इससे लोगाें को राहत नहीं मिल सकी। दिन भर लोग ठंड से बचने के लिए प्रयास करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय काफी गलन भरी सर्दी रही। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बाजार देर से खुले और बच्चे भी अपने स्कूल ठंड में ठिठुरते हुए पहुंचे। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पर भी ठंड का असर रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दोपहर एक बजे के लगभग सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन धूप हल्की ही रही, दिन भर शीतल हवाएं चलती रहीं। वहीं, सायं के समय में भी फिर से मौसम में ठंड बढ़ गई। ठंड एवं कोहरे का असर यातायात पर देखा गया। लोग ठंड से बचने के लिए अपनी दुकानों के आगे अलाव जलाकर बैठे हुए थे। ग्रामीण लोगाें ने भी फूस, कंडे आदि जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें