फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में दोपहर तक गल्ला मंडी में रही हड़ताल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पल्लेदार की हत्या के बाद से गल्ला मंडी के पल्लेदारों में आक्रोश है। मंडी में दोपहर तक हड़ताल रही। बाद में पुलिस के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में इन दिनों मक्का, बाजारा एवं अन्य जिंसो की काफी आमाद हो रही है। गल्ला मंडी में गल्ले की आमदनी का काफी दबाव था, लेकिन पल्लेदारों ने साथी पल्लेदार की हत्या हो जाने के कारण कामकाज नहीं किया। सुबह से ही पल्लेदारों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इसके बाद पल्लेदारों ने पुलिस प्रशासन पर पल्लेदार के हत्यारों की गिरफ्तारी और बेगुनाहों का नहीं फंसाए जाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। पल्लेदारों ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। जब पुलिस ने कार्रवाई का पल्लेदारों का भरोसा दिया और बेगुनाहों का नहीं फंसाए जाने का भरोसा दिया तो पल्लेदारों ने दोपहर दो बजे के बाद कामकाज शुरू किया। ऐसी स्थिति के चलते किसानों के गल्ले की तुलाई का कार्य देर सांय तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें