फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदार की ईंट और पत्थर से कुचल कर हत्या

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्थानीय गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करने वाले युवक की बुधवार रात ईंट और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। वह घटना के समय मंडी से घर जा रहा था। उसका गुरुवार की सुबह शव एक खेत में मिला। परिवारीजनों ने हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर माफी निवासी 25 वर्षीय रामपाल बुधवार को पल्लेदारी करने गल्ला मंडी गया था। रात को वापस घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने परिवारीजनों को ग्राम पहाड़पुर में कुंवरसेन के सरसों के खेत में रामपाल का शव पड़ा होने की सूचना दी। आरोपियों ने रामपाल की ईंट और पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी थी। हमलावर रामपाल की जेब से रुपये और साइकिल भी ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। एसपी महेश कुमार मिश्रा, एसपी एसएन शर्मा, सीओ एके सिंह ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं हत्या का कारण जानने के लिए परिवारीजनों से बातचीत की। पुलिस ने रामपाल के पिता खेमकरन की ओर से बबलू निवासी बडडृ नगर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें