फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिंचाई कर्मियों ने समझौता वार्ता में अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए वायदों को एक माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं होने पर सोमवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता पर शोषण का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नलकूप कार्यालय परिसर में धरने के दौरान सिंचाई कर्मचारी संघ के संयोजक सत्यवीर सिंह चौहान ने कहा कि कर्मियों के साथ 18 अक्तूबर को अधिशासी अभियंता ने समझौता वार्ता की थी, समझौता वार्ता में 16 मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था, लेकिन दो समस्याओं का ही निस्तारण किया गया है। शेष 14 मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सींच पर्यवेक्षक के मामले में नियम विरुद्ध कार्य किया गया है। वरिष्ठता सूची का ध्यान नहीं रखा गया। कनिष्ठ नलकूप चालकों को कार्य वाहक सींच पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। सह संयोजक राजवीर सिंह बघेल ने कहा कि अधिशासी अभियंता सिंचाई संघ को लगातार गुमराह कर रहे हैं। उनके द्वारा समझौता वार्ता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसी वजह से सोमवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया है। सभी मांगें पूरी होने पर धरना समाप्त किया जाएगा। धरने में रवेंद्र पाल सिंह, रामौतार सिंह, सतीश पाल सिंह, नरेश चंद्र, करन सिंह बघेल, जगवीर सिंह, ज्ञान सिंह, सरताज खां, कुंवर पाल सिंह, यदुवीर सिंह, विजय पाल सिंह, राजाराम, यतेंद्र सिंह, रजींद्र पाल दीक्षित, विनोद कुमार यादव, राधेश्याम, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, गवेंद्र सिंह, राम विनय सिंह, नरेश सिंह गहलौत, भानु प्रताप सिंह सोलंकी, मुकट सिंह, सिंहराज, जय प्रताप सिंह, कैलाश चंद्र, करन सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें