फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की भर्तियों पर रोक से मायूसी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत होने वाली रिक्तियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। इस रोक के बाद बेरोजगार मायूस है। कस्तूरबा विद्यालयों का तो परीक्षाफल तक रुक गया है। जबकि अन्य रिक्तियों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों की रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। साक्षात्कार भी जनपद में संपन्न हो गया। आवेदक साक्षात्कार हो जाने के बाद परीक्षाफल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि विभागीय अधिकारियाें ने परीक्षाफल भी तैयार कर लिया था। बस परीक्षाफल घोषित होना ही बाकी रह गया था। अचानक सर्व शिक्षा अभियान की रिक्तियों पर शासन की रोक से आवेदक मायूस हो गए है। इस रोक का असर अन्य रिक्तियों पर भी पड़ेगा। जनपद में कला, शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा के 168 अनुदेशकों के पद और व्यावसायिक शिक्षा के तहत 450 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में सिलाई कढ़ाई, फल संरक्षण, जूडो कराटे, टेडी बीयर के अनुदेशक के पद भी रिक्त है। होम वेस्ड एजूकेशन के तहत विकलांगों को घरों पर जाकर पढ़ाने की व्यवस्था भी इस रोक से प्रभावित हो गई है। वहीं, सह समन्वयक के 12 रिक्त पद भी अब नहीं भर पाएंगे। बेसिक शिक्षाधिकारी दीवान सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के बाद सारी प्रक्रियाएं रोक दी गई है। शासन से आगे जो दिशा-निर्देश मिलेगे। उनके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें