फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने को मेले में उमड़ी भीड़

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मतदाता पंजीकरण मेला में रविवार को लोगों ने मतदाता बनने के लिए काफी उत्साह दिखाया। दिन भर मतदाता बनने, वोटर लिस्ट में अपना नाम सही कराने और फोटोयुक्त वोटर आईडी ठीक कराने के लिए भीड़ रही। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अशोक वर्मा एवं जिलाधिकारी चैत्रा वी ने भी मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त वर्मा ने स्थानीय राजकीय कन्या इंटर कालेज में लगे मतदाता पंजीकरण मेले का जायजा लिया। एसडीएम संतोष कुमार वैश्य, तहसीलदार और सुपरवाइजरों एवं बीएलओ से मिलकर मेले की सफलता की जानकारी ली। एडीएम बीएम मिश्र ने भी तहसीलों पर लगे पंजीकरण मेलों में वंचित मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर बल दिया। जिलाधिकारी चैत्रा वी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत सभी पात्र व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के उद्देश्य से तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर, पटियाली में लगे मतदाता पंजीकरण मेलों में पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों, सुपरवाइजरों व बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इन पंजीकरण मेलों में युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचे।
डीएम ने कहा कि अपने मताधिकार के मूल्य को समझें और इसके प्रति जागरूक हों। वंचित मतदाता वोटर लिस्ट में पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर तक अवश्य निर्धारित प्रारूप भर कर अपने बीएलओ के पास जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें