फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो खाई में गिरा, एक श्रद्धालु की मौत

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गोवर्धन नगर के कलियानपुर गढ़ी मार्ग पर एक अनियंत्रित टेंपो खाई में गिर गया। इसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक और तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह दुर्घटना बुधवार की देर रात्रि हुई। बताया गया कि गांव नगला होती से श्रद्धालु गोवर्धन पूजा के मौके पर परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन गए थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु ट्रेन से कासगंज आए। रात्रि के समय अपने गांव जाने के लिए श्रद्धालु कासगंज से एक टेंपो में सवार हुए। देर रात्रि टेंपो श्रद्धालुओं को लेकर उनके गांव जा रहा था। तभी कलियानपुर गांव के पास मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गांव नगला होती निवासी 40 वर्षीय लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामवीर, अजयपाल, रामवीर , पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि चीख पुकार सुनकर रात में ही ग्रामीण मौके पर आ गए। खाई में फंसे टेंपो में से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लालाराम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें