कासगंज। गोवर्धन पर्व पर घर-घर अन्नकूट बनाया गया। विभिन्न तरह की सब्जियों की विक्रेताओं के वैराइटियां तैयार की। इस दौरान अन्न कूट की सब्जियां खरीदने को काफी मारामारी रही।
घरों और मंदिरों में अन्नकूट बनाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा रहा। उनके द्वारा अन्न कूट का प्रसाद वितरण करने के लिए पहले से ही व्यवस्थाऐं कर ली गईं। अन्नकूट में 56 तरह की सब्जियों का प्रयोग किया जाता है। सब्जियों विक्रेताओं ने भी अन्नकूट के लिए तमाम वैरायटियाें की सब्जियां एकत्रित की। उनके द्वारा सामूहिक रुप से अन्नकूट की सब्जियों को काटकर बिक्री के लिए व्यवस्थित किया गया। घरों में बनाने वाले लोग अपनी वैरायटी को एक जगह से ही खरीदकर अन्नकूट बना सकें। विक्रेताओं ने मिक्स सब्जियों को 60 से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा। मंदिरों में प्रसाद वितरण के लिए भक्तों द्वारा व्यवस्थाएं की गईं। वहीं, मंदिरों में भी देर रात तक गहमागहमी बनी रही। प्रभुपार्क स्थित मां संतोषी मंदिर, गली बोहरान स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर, बिलराम गेट स्थित राधाकृष्ण मंदिर, सोरों गेट स्थित हनुमान मंदिर, मीना बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर, माता चामुंडा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।