कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की हत्या कर शव को बाग के पास झाड़ियों में डाल दिया गया। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
घटना ग्राम तरौरा में बाग के समीप से गुजरते ग्रामीणों ने बदबू का अहसास किया तो झाड़ियों में झांक कर देखा तो एक युवक का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झाड़ियों से शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक (35) नीले रंग की जीन्स व ब्राउन कलर की शर्ट पहने था। युवक के शरीर पर किसी हथियार की चोट के निशान नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की हत्या दो तीन दिन पहले की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किस तरह से की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। युवक की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है।