फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मानिकपुर गांव से सैफई के लिए निकले किसान का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के मुताबिक पत्नी के छोड़कर चले जाने से क्षुब्ध होकर किसान ने आत्महत्या की है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मानिकपुर गांव निवासी किसान राजवीर सिंह (55) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से सैफई जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ ही देर बाद गांव से लगभग 200 मीटर दूर हुकुम सिंह के खेत में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया। क्राइम इंस्पेक्टर तेज सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
राजवीर के बड़े भाई रामवीर ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले राजवीर की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह अकेले रहता था। अवसाद में आने की वजह से वह ज्यादा किसी बात भी नहीं करता था। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें